सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।– अब्दुल कलाम
SAVE PAPER      SAVE TREE     SAVE ENVIRONMENT       SAVE EARTH

Tuesday, March 26, 2024

पुस्तकोपहार उत्सव 2024-2025

प्यारे विद्यार्थियों…विद्यालय प्रति वर्ष नए सत्र की शुरुआत में पुस्तकोपहार उत्सव मनाता है| इस उत्सव में छात्र-छात्राएँ पिछली कक्षा की किताबों को विद्यालय पुस्तकालय में जमा करते हैं और अगर अगली कक्षा की पुस्तकें उपलब्ध हों तो प्राप्त करते हैं| केन्द्रीय विद्यालय की पुस्तकोपहार योजना नि:शुल्क है जिसका उद्देश्य पेड़ों को कटने से बचाना है, क्योंकि कागज़ पेड़ों से ही बनते हैं| यदि आप सब इस पुस्तक उपहार योजना/उत्सव में पुरानी कक्षा की पुस्तकों को दान करके और अगली कक्षा की पुस्तकें प्राप्त करके भाग लेते हैं, तो जाने-अनजाने में कई पेड़ों को कटने से बचा सकते हैं| प्यारे बच्चों, केन्द्रीय विद्यालय के इस पुस्तक उपहार उत्सव में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें| आप अपनी पिछली कक्षा की पुस्तकें Result Declaration वाले दिन अपने कक्षा अध्यापक को जमा करवा सकते हैं| नोट : कृपया ध्यान रखें — खराब या फटी हुई किताबें न दें|