सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।– अब्दुल कलाम
SAVE PAPER      SAVE TREE     SAVE ENVIRONMENT       SAVE EARTH

Wednesday, December 2, 2020

*आज का प्रेरक प्रसंग*

एक छोटा सा बच्चा अपने दोनों हाथों में एक एक सेब (apple) लेकर खड़ा था।

उसके पापा ने मुस्कराते हुए कहा कि“बेटा एक एप्पल मुझे दे दो।”

इतना सुनते ही उस बच्चे ने एक सेब को दांतों से कुतर लिया।

उसके पापा कुछ बोल पाते उसके पहले ही उसने अपने दूसरे सेब को भी दांतों से कुतर लिया।

अपने छोटे से बेटे की इस हरकत को देखकर बाप ठगा सा रह गया और उसके चेहरे पर मुस्कान गायब हो गई थी…

तभी उसके बेटे ने अपने नन्हें हाथ आगे की ओर बढ़ाते हुए पापा को कहा… पापा ये लो... ये वाला ज्यादा मीठा है।

*शिक्षा:-* शायद हम कभी कभी पूरी बात जाने बिना निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं।