सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।– अब्दुल कलाम
SAVE PAPER      SAVE TREE     SAVE ENVIRONMENT       SAVE EARTH

Sunday, July 26, 2020

*कारगिल विजय दिवस’ : 26 जुलाई1999*

*कारगिल विजय दिवस’ : 26 जुलाई1999*
-----------------------------------------------
                  🇮🇳🇮🇳


भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ 26 जुलाई को मनाया जाता हैं। इस साल 21वीं वर्षगांठ है। साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों नेे अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। कारगिल विजय दिवस केे मौके पर देेेशवासी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

कारगिल युद्ध को जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के किनारे, 1999 के मई-जुलाई के दौरान लड़ा गया था। इस युद्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे जबकि हमारे सैनिकों को गहरी खाई में रहकर उनसे मुकाबला करना था।

भारतीय जवानों को आड़ लेकर या रात में चढ़ाई कर ऊपर पहुंचना पड़ रहा था, जोकि बहुत जोखिमपूर्ण था। लेकिन भारतीय सैनिकों ने हर चुनौती को स्वीकार किया। कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और अंततः 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। भारत में युद्ध में विजय पताका फहराई और देश के स्वाभिमान के इस प्रतीक को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया। कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीदों को याद करते हुए ये मैसेज और कोट्स अपनों से शेयर करें और शहीदों को श्रद्धांजलि दें।


1. दुनिया करती जिसे सलाम,
    वो है भारत का सैनिक महान,
    रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल,
    वो है भारत का जवान।

कारगिल विजय दिवस की बधाई


2. मैं हूं भारतीय सेना का वीर जवान,
    कभी नहीं झुकने दूंगा भारत का मान,
    तिरंगा है मेरी आन, बान शान,
    कभी नहीं होने दूंगा भारत का अपमान।

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳